Vilom-Shabd-in-Hindi

विलोम शब्द हिंदी में – Vilom Shabd in Hindi – Opposite Words

प्रिय विद्यार्थियों कैसे हो आशा है की आप सही होंगे एवं पढाई भी सही चलती होगी, कई बार ऐसा होता है की अध्यापक जी विलोम शब्द गृहकार्य के लिए दे देते है, जिसमे पूरी सूची तैयार करने को होती है। अब ऐसे कुछ शब्दों का विलोम शब्द पता होता है एवं कुछ का नहीं, इसलिए विद्यार्थी गूगल पर Vilom Shabd in Hindi ढूँढ़ते है। यदि आप भी उन्ही विद्यार्थियों में से एक हो और कक्षा (Class) 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, एवं 9 में अध्ययन कर रहे हो, तो प्रिय आप सही जगह है। इस लेख में हम आपको 100+ विलोम शब्द हिंदी में प्रस्तुत करेंगे।

विलोम शब्द केवल 1 से 9 तक की कक्षाओं में ही नहीं वल्कि बोर्ड परीक्षा में पूछे जाते है सवालों के माध्यम से। अक्सर जब विद्यार्थी 10th या 12th में अध्ययन करते है तो वह हिंदी व्याकरण को बिलकुल भूल ही जाते है और यह उनकी सबसे बड़ी गलती होती है। यदि आप इस वर्ष बोर्ड परीक्षा की तयारी में जुटे हुए हो तो आपको यह गलती बिलकुल भी नहीं करनी है, हिंदी व्याकरण पर अवश्य ध्यान देना है खासकर विलोम शब्दों पर यह शब्द आपको बिलकुल रट लेना है।

Vilom-Shabd-in-Hindi

यहाँ हम अक्सर पूंछे जाने वाले एवं बोर्ड परीक्षा में आने वाले महत्वपूर्ण विलोम शब्दों (Opposite Words in Hindi) प्रस्तुत करेंगे, क्यूंकि वैसे तो हज़ारों ऐसे शब्द है जिनका विलोम शब्द होता है और इन सब को आप ध्यान में नहीं रख सकते कुछ ऐसे महत्वपूर्ण शब्दों की सूचि हमने बनाई है जिन्हे आप आसानी से ध्यान में रख सकते है। 

यह भी पढ़ें: बोर्ड परीक्षा की कॉपी में लिखने का तरीका

Vilom Shabd in Hindi 

जो शब्द एक-दूसरे के उलटे अर्थ का बोध कराते है, उन्हें विलोम या विरुद्धार्थी शब्द कहते है अर्थात वह जो किसी अन्य शब्द का विपरीत या उल्टा (Opposite) अर्थ बताते है उन्हें विलोम शब्द (Antonyms) कहा जाता है। इसी प्रकार जिस शब्द में से किसी दूसरे शब्द का विपरीत शब्द निकले वह विपरीतार्थक शब्द कहलाते है। 

ध्यान देने योग्य: किसी भी शब्द का विलोम शब्द लिखते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए की तत्सम शब्द का विलोम शब्द तत्सम शब्द और तद्भव शब्द का विलोम तद्भव शब्द लिखा जाए।

100 Vilom Shabd

विलोम शब्द के भेद 

किसी भी विलोम शब्द को बनाने के लिए उसके भेद एवं प्रकार को समझना आवश्यक होता है। इस अनुच्छेद में विलोम शब्द के कुछ भेद स्पष्ट करेंगे, जिनके माध्यम से आप कठिन से कठिन शब्द का विपरीत शब्द निकाल सकते है। 

  • उपशर्ग के माध्यम से विलोम शब्द: जो किसी शब्द के पहले आकर उसका विशेष या विपरीत शब्द में अर्थ प्रकट करता है, उसे उपसर्ग कहा जाता है। सरल शब्दों में कहें तो, वह शब्द जो किसी शब्द से जुड़कर उसके अर्थ में विरुद्धार्थी शब्द प्रकट करते है उन्हें उपसर्ग के माध्यम से बने विलोम शब्द कहते है। जैसे: मान-अपमान, फल-प्रतिफल, आस्था-अनास्था आदि।
  • उपसर्गों के द्वारा विलोम शब्द: जो शब्द उपसर्ग में परिवर्तन करने से कोई ऐसा शब्द प्रकट करता हो जिससे उसका विपरीत अर्थ प्रकट होता हो, उन्हें उपसर्गों के माध्यम से बने विलोम शब्द कहते हैं जैसे- लघुकाय-विशालकाय, एकतंत्र-बहुतंत्र, सुरुचि-कुरुचि आदि। 
  • लिंग परिवर्तन के माध्यम से विलोम शब्द: वह शब्द जिससे किसी व्यक्ति की जाति का पता चलता है उसे लिंग कहते हैं, इसी प्रकार जिन शब्दों में लिंग परिवर्तन करने पर उसका अर्थ उसके विपरीत आता है उन्हें लिंग के द्वारा प्रकट किया गया विलोम शब्द कहते है जैसे: मुर्गा-मुर्गी, कुत्ता-कुतिया, गाय-बैल, बकरा-बकरी, पंडित-पंडिताइन आदि।
  • भिन्न जातीय के माध्यम से विलोम शब्द: वह शब्द जो किसी व्यक्ति, वस्तु या स्थान की संपूर्ण जाति का बोध कराते हैं उन्हें भिन्न जातीय शब्द कहते है, वहीं वह शब्द जिनमे परिवर्तन करने पर विपरीत शब्द बनता हो जिससे उन्हें अलग जाती के शब्दों से बने विलोम शब्द कहते है जैसे: अनुराग-विराग, अधिकतम-न्यूनतम, आगे-पीछे, कड़वा-मीठा आदि।

100 विलोम शब्द हिंदी मे (100 Antonyms)

नीचे तालिका सूचि में हम 100 ऐसे विलोम शब्द प्रस्तुत कर रहे है, जो आपकी किसी भी प्रकार की परीक्षा में अति आवश्यक रहेंगे, यदि आपको लगता है की इस सूचि में हमने आपका विलोम शब्द नहीं जोड़ा है, जिसे आपको जानना है तो कृपया हमे टिप्पड़ी के माध्यम से बता सकते है।

अ.क्र. शब्द विलोम
1 संक्षेप विस्तार
2 एक अनेक
3 संतुलन असंतुलन
4 आदर्श यथार्थ
5 ईश्वर अनीश्वर
6 अनुराग विराग
7 अतिवृष्टि अनावृष्टि
8 क्रय विक्रय
9 घात प्रतिघात
10 सुर असुर
11 आहार निराहार
12 साक्षर निरक्षर
13 श्रम विश्राम
14 आगामी गत
15 नित्य अनित्य
16 सुगंध दुर्गंध
17 अनुलोम विलोम
18 ग्रहण अर्पण
19 प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष
20 सनाथ अनाथ
21 उन्नत अवनत
22 गुप्त प्रकट
23 मौखिक लिखित
24 अभिज्ञ अनभिज्ञ
25 उद्यमी आलसी
26 दीर्घायु अल्पायु
27 काला गोरा
28 एकता अनेकता
29 बाह्य अंतर
30 साधारण विशेष
31 धरती आकाश
32 मर्त्य अमर
33 अनभ्यस्त अभ्यस्त
34 घृणा प्रेम
35 कनिष्ठ वरिष्ठ
36 उपस्थित अनुपस्थित
37 उन्नति अवनति
38 विरोध समर्थन
39 उत्तरायण दक्षिणायन
40 उत्तीर्ण अनुत्तीर्ण
41 उधम निरुद्ध
42 मोक्ष बंधन
43 सगुण निर्गुण
44 उत्थान पतन
45 उपचार अनुपचार
46 अधोगामी उर्ध्वगामी
47 उच्च नीच
48 कुटिल सरल
49 उपसर्ग प्रत्यय
50 उग्र सौम्य
51 स्वीकृत अस्वीकृत
52 उत्तम मध्यम
53 उर्वर अनुर्वर बंजर
54 ऐतिहासिक अनैऐतिहासिक
55 कठिन सरल
56 सुविधा असुविधा
57 साकार निराकार
58 कठोर कोमल
59 ओजस्वी निस्तेज
60 सजीव निर्जीव
61 औपचारिक अनौपचारिक
62 शोर शांति
63 उपन्यास एकांकी
64 सरस नीरस
65 कुपूत सपूत
66 कर्मण्य अकर्मण्य
67 संभव असंभव
68 शूद्र स्वर्ण
69 भूगोल खगोल
70 विशिष्ट सामान्य
71 खेद प्रसन्नता
72 पंडित मूर्ख
73 गुरु लघु
74 गरीब अमीर
75 हित छाया
76 क़ानूनी गैरकानूनी
77 कान्त कांता
78 सार्थक निरर्थक
79 काम आराम
80 काला गोरा
81 उधार नकद
82 क्रेता विक्रेता
83 क्रोध क्षमा
84 कमजोर ताकतवर
85 खुशनसीब बदनसीब
86 लाभ हानि
87 कनीय वरीय
88 कन्या वर
89 विनम्रता घमंड
90 कल आज
91 रुचि अरुचि
92 खोलना बांधना
93 खुश गमगीन
94 खुला बंद
95 मंजूर नामंजूर
96 विद्वान मूर्ख
97 दूर के करीबी
98 मिथ्या सत्य
99 भूत भविष्य
100 मधुर कटु

50 विलोम शब्द – Opposite Words in Hindi

Opposite Words in Hindi

हर शब्द को विलोम एवं विपरीत शब्द कह सकते है, क्यूंकि वह किसी ना किसी का उल्टा होता है। लाखों शब्द है जिनका उल्टा मतलब होता है। अक्सर प्रतियोगिता परीक्षा में कठिन शब्दों का विलोम शब्द पूंछते है, कुछ ऐसे शब्द होते है जो हमारे मस्तिष्क में नहीं आते है। इसलिए ऐसे शब्दों को रटना अति आवश्यक होता है। यहाँ हम 50+ Vilom Shabd in Hindi प्रस्तुत कर रहे है, इस तालिका सूचि में चुनिंदा विलोम शब्द जोड़े गए है जो आपके हमेशा काम आएंगे। तो नीचे दिए गए शब्द पढ़िए एवं उनके विलोम शब्द याद कीजिए।

अ.क्र. शब्द विलोम
1 मुमकिन  नामुमकिन
2 विधवा सधवा
3 विष अमृत
4 इष्ट अनिष्ट
5 घात प्रतिघात
6 प्राचीन नवीन
7 प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष
8 राजा रानी
9 परोक्ष अपरोक्ष
10 बलवान निर्बल
11 प्रसन्नता खेद
12 आहार निराहार
13 अनिवार्य वैकल्पिक
14 स्वाधीन पराधीन
15 दाता याचक
16 सभ्य असभ्य
17 आदर्श यथार्थ
18 आजादी गुलामी
19 सर्वज्ञ अल्पज्ञ
20 उपकार अपकार
21 न्याय अन्याय
22 इच्छा अनिच्छा
23 धनी निर्धन
24 डर निडर
25 तेज़ मंद
26 सूर्यास्त सूर्योदय
27 महात्मा दुरात्मा
28 सेवक स्वामी
29 पावन अपावन
30 सूक्ष्म स्थूल
31 अनुलोम विलोम
32 दानी कंजूस
33 मानव दानव
34 विजय पराजय
35 स्वाधीन पराधीन
36 आकाश पाताल
37 कीर्ति अपकीर्ति
38 नैतिक अनैतिक
39 नवीन प्राचीन
40 जल अग्नि
41 कच्चा पक्का
42 राग दोष
43 भगवान हैवान
44 मितव्यय अपव्यय
45 पोषण कुपोषण
46 लौकिक अलौकिक
47 बुद्धिमता मूर्खता
48 भूलना याद करना
49 व्यावहारिक अव्यावहारिक
50 विस्तृत संक्षिप्त

40 विलोम शब्द हिंदी में

Antonyms in Hindi

अ.क्र. शब्द विलोम शब्द
1 उपजाऊ बंजर
2 सुभग दुभग
3 सुमति कुमति
4 कन्या वर
5 केंद्रित विकेन्द्रित
6 सुशील दुःशील
7 सुसंसगति कुसंगति
8 सृष्टि प्रलय
9 ओजस्विता ओजहीनता
10 सौम्य असौम्य
11 स्तुति निन्द
12 गद्य पद्य
13 स्थिर चंचल
14 ओट प्रकट
15 स्मरण विस्मरण
16 स्वकीया परकीया
17 कनिष्ठ ज्येष्ठ
18 स्वतन्त्र परतन्त्र
19 स्वदेश विदेश
20 दयालु निर्दयी
21 स्वधर्म विधर्म
22 स्वप्न जागरण
23 गहरा उथल
24 स्वल्पायु चिरायु
25 औपचारिकता अनौपचारिकता
26 स्वाधीन पराधीन
27 बाढ़ सूखा
28 घटाव जोड़
29 स्वीकृत अस्वीकृत
30 हँसना रोना
31 गौण प्रमुख
32 शकुन अपशकुन
33 चल अचल
34 हिंसा अहिंसा
35 हित अहित
36 ह्स्व दीर्घ
37 जय अजेय
38 अकाल सुकाल
39 अज्ञान
40 ज्येष्ठ कनिष्ठ

विलोम शब्द 30 – Vilom Shabd Hindi Me 

Vilom Shabd Hindi Mein

यहाँ हम कुछ चुनिंदा विलोम शब्द की सूचि प्रस्तुत कर रहे है, जिसमे ऊपर दी गई सूचि से अलग विलोम शब्द होंगे, यह शब्द थोड़े कठिन शब्द है, जिन्हे याद करना या ध्यान में रखना मुश्किल हो जाता है। इसलिए इस तालिका सूचि में जो भी विलोम शब्द जोड़े गए है आप उन्हें PDF में डाउनलोड कर सकते है।

अ.क्र. शब्द विलोम
1 उत्तरायण दक्षिणायण
2 आस्तिक नास्तिक
3 उत्कर्ष अपकर्ष
4 विनम्रता घमंड
5 शीत ऊष्ण
6 मितव्यय अपव्यय
7 सगुण निर्गुण
8 विशुद्ध दूषित
9 अनैतिहासिक ऐतिहासिक
10 आकर्षण विकर्षण
11 उत्थान पतन
12 रुग्ण स्वस्थ
13 उन्मूलन मुलन
14 रक्षक भक्षक
15 आग्रह दुराग्रह
16 प्राकृतिक अप्राकृतिक
17 उदयाचल उस्ताचल
18 आकर्षण विकर्षण
19 प्रवेश निकास
20 ऐश्वर्य अनैश्वर्य
21 मंजूर नामंजूर
22 एकेश्वरवाद बहुदेववाद
23 एकांगी सर्वांगीण
24 कृतज्ञ कृतघ्न
25 कुख्यात विख्यात
26 दुराचारी सदाचारी
27 ऋजु वक्र
28 मूक वाचाल
29 कनिष्ठ ज्येष्ठ
30 दुराचारी सदाचारी

20 विलोम शब्द हिंदी में

20 Vilom Shabd

अक्सर बोर्ड परीक्षा में आने वाले विलोम शब्दों में 20 Vilom Shabd की सूचि पूँछी जाती है, जिसमे आपको केवल 20 या 10 ऐसे शब्द लिखने होते है जिनका मतलब उल्टा होता है यानी की विपरीत शब्द। तो यहाँ 20 Best Opposite Words प्रस्तुत करने जा रहे है, जो आपकी परीक्षा में पूछे जा सकते है।

अ.क्र. शब्द विलोम
1. आध्यात्मिक  भौतिक
2. क्रय विक्रय
3. ओढ़ना बिछाना
4. अमीर गरीब
5. रात दिन
6. उत्तम निकृष्ट
7. न्याय अन्याय
8. तुच्छ महान
9. बहादुर डरपोक
10. देवी देवता
11. आयात निर्यात
12. शिक्षित अशिक्षित
13. आदान प्रदान
14. निर्देश दोषी
15. औघर सुघर
16. एकांगी सर्वांगीण
17. किनारा बीच
18. अग्र पश्च
19. आरम्भ अंत
20. कुख्यात विख्यात

10 विलोम शब्द हिंदी में

10 Vilom Shabd

विद्यालय में अक्सर विद्यार्थियों के लिए अध्यापक 10 Vilom Shabd in Hindi का गृहकार्य करने को देते है। यहाँ हम उन्ही से संबंधित 10 विलोम शब्द प्रस्तुत करने जा रहे है। यदि आपके भी अध्यापक जी ने आपको homework के लिए 10 विलोम शब्द दिए है, तो इन्हे आप लिख सकते है।

अ.क्र. शब्द विलोम
1. जड़ चेतन
2. कंजूस दानी
3. धूप छाँव
4. भलाई बुराई
5. निर्माण विनाश
6. निकट दूर
7. मीठा खट्टा
8. दुराचारी सदाचारी
9. बासी ताज़ी
10. किनारा बी

यह भी पढ़ें: घन घनाभ से संबंधित सूत्र PDF Download

विलोम शब्द से सम्बंधित – FAQs 

इस अनुच्छेद में हम आपको विलोम शब्द से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उत्तर प्रस्तुत करने जा रहे है, यदि आपका सवाल इसमें नहीं जोड़ा गया है, तो कृपया हमें टिप्पड़ी के माध्यम से बता सकते है।

Q. विलोम शब्द किसे कहते है? 

Ans. वह शब्द जिनका उल्टा/विपरीत प्रकट होता हो एवं उस शब्द के द्वारा एक नया शब्द पाया जाता जिसका कोई मायना भी होता उसे विलोम शब्द कहते है, या कोई शब्द जिसका मतलब उल्टा निकलता है उसे विपरीतार्थक शब्द कहते हैं।

Q. विलोम शब्द को अंग्रेजी में क्या कहते हैं?

Ans. विलोम शब्द को विपरीत अर्थ देनेवाले शब्द भी कहा जाता है, जिसे अंग्रेजी में Antonyms से जाना जाता है, इसका उपयोग English Grammar में किया जाता है। विलोम या विरुद्धार्थी शब्द को इंग्लिश में Opposite Words भी कहते हैं।

Q. विलोम शब्द बताइए कैसे होते हैं?

Ans. विलोम शब्द के हज़ारों उदहारण हमने इस लेख में प्रस्तुत किये हैं, लेकिन विलोम शब्दों के मुख्य उदहारण यह हैं:- सुन्दर- बदसूरत, विनम्रता-घमंड, युद्ध-शांति, पाप-पुण्य, डरपोक-निड़र आदि।

Q. लिंग-परिवर्तन विलोम शब्द उदहारण बताएं?

Ans. वह शब्द जिसका लिंग परिवर्तन करने पर उल्टा अर्थ निकलता है, उदहारण बकरा-बकरी, घोडा-घोड़ी, वर-वधू, भाई-बहन, राजा-रानी आदि।

Q. 20 विलोम शब्द लिखें?

Ans. अक्सर बोर्ड परीक्षाओं में यह सवाल आता की 20 विलोम शब्द उदहारण: पुरुष-स्त्री, सुख-दुख, सम्मुख-विमुख, सहयोग-असहयोग, समाज-व्यक्ति, पुरस्कार-दंड, समापन-उद्घाटन, सर्दी-गर्मी, हर्ष-शोक, मिथ्या-सत्य, मंगल-अमंगल, सजल-निर्जल, श्रीगणेश-इतिश्री, शुभ-अशुभ, लाभ-हानि, व्यवस्था-अव्यवस्था, व्यावहारिक-अव्यावहारिक, महंगा-सस्ता, मेहनती-कामचोर, मृत्यु-जन्म आदि।

Q. विलोम शब्द कितने प्रकार के होते हैं?

Ans. मुख्य रूप से विलोम शब्द तीन के होते है:-

  • पूरक विलोम शब्द: वह शब्द जिनका पूर्ण रूप से एक ही संभावित विकल्प होता है या वह विपरीत शब्द जो एक-दूसरे से स्वतंत्र रूप से अस्तित्व में हैं और उन्हें अस्तित्व में रहने के लिए किसी दूसरे शब्द की आवश्यकता नहीं है, उन्हें पूरक विलोम शब्द कहते है। उदहारण: विषम और सम, प्रवेश और निकास मृत और जीवित आदि।
  • क्रमबद्ध विपरीतार्थी शब्द: वह शब्द जिनका विपरीत/उल्टा शब्द निकालने पर ऐसा शब्द प्रकट हो, जिसके दो अर्थ निकलते हों उसे ग्रेडेबल एंटोनिम कहा जाता है। उदहारण: जल्दी और देर से, खाली और भरा हुआ, हल्का और अंधेरा। आदि।
  • संबंधपरक विलोम शब्द: वह शब्द जिसे किसी अन्य शब्द के साथ जोड़कर कोई ऐसा शब्द प्रकट करता है, जिससे किसी ऐसे रिश्ते नामों की जोड़ी बनती हो, उसे संबंधपरक विलोम शब्द कहते हैं। उदहारण: माता-पिता और बच्चे, डॉक्टर और मरीज, सिखाएं और सीखें आदि। 

अंतिम शब्द: 

इस लेख में हमने 1000 से भी ज्यादा विलोम शब्दों को प्रस्तुत किया है, यदि आप एक विधार्थी है तो आपके लिए यह बहुत ही उपयोगी रहेंगे, क्योंकि यह हर वर्ष बोर्ड परीक्षाओं के साथ साथ प्रतियोगी परीक्षा में भी आते हैं, इसलिए आपको इन्हे यदि करना अति आवश्यक है, यदि आप सोच रहे हैं की मैंने इन्हे एक बार में याद कर लूँ, तो प्रिय इतना हलवा भी नहीं होता, इन्हे ध्यान में रखने के लिए आपको 10 रोज़ाना विलोम शब्द याद करने होंगे और ऐसे करके आप इन सभी विपरीतार्थक शब्दों को याद कर सकतें हैं। इनको याद करने की एक ट्रिक भी होती है, यदि आप चाहते हैं की हम अगले लेख में ट्रिक को बताएं तो नीचे टिप्पड़ी अवश्य दें।

इन्हे भी पढ़ें: 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *